कोल: ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा दोनों पैरों से दिव्यांग युवक, मरीज को इलाज के लिए लेकर पहुंचा जिला अस्पताल
Koil, Aligarh | Feb 4, 2024 थाना कोतवाली नगर का रहने वाला युवक दोनों पैरों से दिव्यांग होने के बावजूद ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। यह खबर उसे वक्त सामने आई जब दिव्यांग आंसू ई-रिक्शा चलाकर मरीज को जिला अस्पताल छोड़ने पहुंचा। दिव्यांग युवक आंसू का कहना है कि उनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है इसीलिए वह दिव्यांग होकर ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।