शेखपुरा: खनन विभाग ने 2 पत्थर उत्खनन कंपनी पर गड़बड़ी करने के आरोप में ₹11.44 लाख का जुर्माना लगाया
शेखपुरा खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्खनन कार्य में गड़बड़ी करने वाले दो पत्थर उत्खनन कंपनी पर 11 लाख 44 हजार रुपए का पेनल्टी लगाया है। गुरुवार के दोपहर 2 बजे इसकी जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि सृष्टि प्लांट और प्रिंस उत्खनन प्लांट पर जुर्माना लगाया गया है।