धौलपुर: बीसीएमओ ने चिकित्सा संस्थाओं का किया निरीक्षण
ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी धौलपुर डॉ. चेतराम मीणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कैथरी एवं नुनहेरा का निरीक्षण कर विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। गुरुवार दोपहर में किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व्यवस्था, दवा वितरण, प्रयोगशाला सेवाएं, स्टाफ उपस्थिति, संस्थान में साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का