सोमवार को करछना तहसील में एसडीएम और तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार को लेकर अधिवक्ता और प्रशासन के बीच टकराव का असर फरियादियों पर दिखा। तहसील के अधिवक्ता 1 महीने से हड़ताल पर थे। लेकिन एसडीएम ने बिना हड़ताल खत्म किया आज कोर्ट चलने लगी। जिसकी जानकारी अधिवक्ताओं को हुई तो जमकर नारेबाजी करते हुए कामकाज को बंद कर दिया।