सहजनवा: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में मूक-बधिर किशोरी के साथ दरिंदे ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया केस
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में 15 वर्षीय गूंगी बहरी किशोरी को गांव का दरिंदा उसे बाइक पर बैठ कर ले गया, व उसके साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिवार वालों को दी, परिवार वालों ने तत्काल सोनबरसा चौकी पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जान शुरू कर दी।