हिलसा: केशोपुर गांव में सर्पदंश से युवक घायल, अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती
Hilsa, Nalanda | Jun 23, 2026 हिलसा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में मंगलवार को सर्पदंश की घटना में एक युवक घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान केशोपुर गांव निवासी अजीत कुमार सिंह के 30 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार के रूप में की गई है।