खगड़िया: नगर पंचायत मानसी में पुस्तकालय, पार्क और खेल मैदान निर्माण की मांग, ABVP ने सभापति प्रतिनिधि को सौंपा ज्ञापन
मानसी नगर पंचायत में बुनियादी शैक्षणिक, खेल एवं सामाजिक सुविधाओं के विकास को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) मानसी नगर इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार दिन के 3:00 बजे को नगर पंचायत के सभापति प्रतिनिधि आयुष कुमार गोलू से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान परिषद के सेवार्थ विद्यार्थी प्रांत सह संयोजक नलिन सिंह ने कहा कि मानसी