परबत्ता: परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु, सुखमय वैवाहिक जीवन तथा परिवार की खुशहाली के लिए पूरे विधि-विधान से व्रत रखकर पूजा-अर्चना की। शनिवार की सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न गांवों और मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोलह श्रृंगार से सजी