बांदा: महादेव ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Banda, Banda | Jan 12, 2026 बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव ढाबे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की वजह से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस नें मृतक के शव को अपने कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद आज दिन सोमवार को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है। मृतक जिला छतरपुर के गौरिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सीलप गांव का निवासी था।