शामगढ़: भारत विकास परिषद द्वारा पगड़ी रस्म कार्यक्रम में प्रजापति परिवार को दृष्टि दान सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया
शामगढ़ भारत विकास परिषद संस्था के माध्यम से स्वर्गीय शंकर लाल प्रजापति के स्वर्गवास होने के बाद, परिजनों और पुत्र की सहमति से नेत्रों का दान किया गया था!इस पुनीत कार्य को लेकर भारत विकास परिषद के द्वारा नेत्रों के दान देने पर प्रजापति समाज के मध्य पहुंच कर पगड़ी कार्यक्रम मैं समाज जनों के बीच पुत्र कमल प्रजापति को दृष्टि दान सम्मान पत्र से सम्मानित किया!