प्रतापपुर: गेरुआ गांव में किसानों ने शुरू की धान की रोपाई, अच्छी बारिश की उम्मीद में जुटे अन्नदाता
प्रतापपुर (चतरा): प्रतापपुर प्रखंड के गेरुआ गांव में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। खेतों में महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाते हुए धान की रोपाई की, जिससे ग्रामीण परिवेश में उत्साह का माहौल देखने को मिला। हालांकि इस वर्ष अपेक्षाकृत कम बारिश होने से किसानों के बीच फसल को लेकर चिंता भी बनी हुई है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर पर्याप्त वर्षा नहीं हुई