चरखारी का उपडाकघर अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार चर्चा में है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि डाकघर का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से 5 बजे तक है, लेकिन कर्मचारी अक्सर देरी से पहुंचते हैं। आज भी संबंधित बाबू करीब 11:30 बजे डाकघर पहुंचे। जब मौजूद लोगों और मीडिया ने देरी का कारण पूछा तो उन्होंने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया जिसका वीडियो भी कैमरे में कैद हो गया है।