फूलपुुर: बुढ़िया का इनारा बाजार में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, मच गया हड़कंप
फूलपुर क्षेत्र के बुढ़िया का इनारा बाजार में एक युवती प्रेमी से शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती नहीं मानी। बाद में स्थानीय युवकों ने साहस दिखाते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। पुलिस युवती को कोतवाली ले जाकर पूछताछ कर रही है।मामले से जुड़ा वीडियो बृहस्पतिवार सुबह 08 बजे सामने आया।