पथरिया क्षेत्र के विधायक व राज्यमंत्री लखन पटेल के पैतृक गांव खिरिया मडला में आयोजित अदोल्या मेले में खुलेआम जुआ और खुडखुडा के फंडों पर लाखों के दांव लगते नजर आए। खुडखुडा, छकड़ी सहित अन्य फड़ों पर सरेआम जुआ चलता दिखा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो सोमवार रात से चर्चा में है।