जबलपुर: न्यू शोभापुर में बाहर हो रहा था विवाद, शोर सुन लाइसेंसी पिस्टल लेकर निकलीं BJP नेत्री की अपनी ही गोली से मौत
रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू शोभापुर इलाके में देर रात एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे राजनीतिक और सामाजिक गलियारे को स्तब्ध कर दिया। यहां रहने वाली भाजपा नेत्री संगीता रजक और उनके पति बंटी रजक देर रात घर में मौजूद थे, तभी अचानक बाहर गली से विवाद और चीख-पुकार का तेज शोर सुनाई दिया। बाहर का माहौल भांपने और अपनी सुरक्षा के लिहाज से द