चैनपुर: लोहरसिमि गांव में ट्रैक्टर-लूना की टक्कर, पति की मौत, पत्नी जख्मी, ट्रैक्टर चालक फरार
चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरसिमि गांव में गुरुवार सुबह 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर और लूना के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लूना सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।