नवगछिया: एससी/एसटी मामले में आरोपी गिरफ्तार
नवगछिया के एससी/एसटी थाना कांड संख्या 11/26 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर बाजार निवासी मो. जफर अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शाहपुर गांव में एक महिला के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।