कानपुर: बिधनू में एचटी लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने थाने में किया हंगामा
दलेलपुर के रहने वाले 32 वर्षीय लालजी पासवान प्राइवेट बिजली ठेकेदार के लिए अपना ट्रैक्टर लेकर कार्य कर रहे थे।इसी दौरान बिधनू में कार्य करते वक्त एचटी लाइन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई।थाने पहुंचे परिजनों ने ठेकेदार पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।थाना प्रभारी ने बताया परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।