कानपुर: कल्याणपुर में फुटपाथ पर सो रहे मजदूर को ट्रक ने कुचला, हुई मौत
आगरा के रहने वाले राजेश (22) मजदूरी करते थे। वह कल्याणपुर स्थित उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के कार्यालय में फूफा श्यामवीर और जीजा गंगा सिंह व उदय सिंह के साथ काम करने आया था।फूफा श्यामवीर ने बताया कि राजेश कैंपस में ही बने आरसीसी ब्लाक में सो रहा था, तभी तीन बजे कैंपस में ट्रक घुसा। जिसने मोडने के दौरान राजेश को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।