सहारनपुर: न्यायालय परिसर में 'एक पेंड माँ के नाम' अभियान के तहत औषधीय और छायादार पौधों का सामूहिक रोपण
वृक्षारोपण महाअभियान-2026 के अंतर्गत रविवार सुबह 9:00 बजे जनपद के न्यायिक परिवार ने दीवानी न्यायालय परिसर में "एक पेंड — माँ के नाम" थीम के तहत औषधीय, छायादार पौधों का विस्तृत रोपण किया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सतेन्द्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय देवेन्द्र सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल त्यागी रहे।