हुज़ूर: खजूरी जंक्शन पर बनेगा ₹31 करोड़ का सिक्स लेन फ्लाइओवर, अध्यक्ष तोमर और विधायक शर्मा ने किया भूमि पूजन
Huzur, Bhopal | Nov 5, 2025 हुजूर विधानसभा के खजूरी जंक्शन पर 31 करोड़ की लागत से 850 मीटर लंबे सिक्स लेन फ्लाइओवर का निर्माण MPRDC द्वारा किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। तोमर ने कहा कि विधायक शर्मा के नेतृत्व में हुजूर विधानसभा में विकास कार्यों की अविरल धारा बह रही है|