गिरिडीह: गांडेय बक्शीगर्जा में प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन,रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ सफलतापूर्वक समापन
गांडेय प्रखंड के घाटकुल पंचायत स्थित बक्शीगर्जा में स्थानीय कमिटी के तत्वावधान में आयोजित बक्शीगर्जा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार शाम करीब 6 बजे रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि भावी जिला परिषद सदस्य मो. फारूक उर्फ छोटू ने फीता काटकर तथा बल्लेबाजी कर टूर्नामेंट के निर्णायक मुकाबले का शुभारंभ किया।