टांटोटी: गुढ़ा कला में हुई ओलावृष्टि, तेज अंधड़ के साथ गिरे नींबू आकार के ओले, पेड़ हुए धराशाई, कई जगह टीन टप्पर उड़ गए
Tantoli, Ajmer | Jun 4, 2026 टांटोंटी सहित नागोला के अधिकांश गांवों में गुरुवार को दोपहर बाद 3 बजे अंधड़ के साथ आई बारिश से गुढ़ा कला में नींबू के आकार के ओले गिरे तों वहीं नागोला सहित अन्य गांवो में एक दर्जन से ज्यादा जगह पर टीन टप्पर उड़ गए।नागोला इलाके में नीम का पेड़ धराशाही हो गया।अचानक मौसम बदल गया और तेज अंधड़ के साथ रिमझिम बारिश हुई।आकाशीय बिजली भी गर्जना के साथ चमकती रही।