शुक्रवार को शाम 5:30 बेमेतरा जिला के सेवा सहकारी समिति के अध्यक्षगण किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगोई पहुंचे ।जहां कलेक्टर प्रतिष्ठा मांगों से मुलाकात कर धान खरीदी में तेजी लाने एवं लिमिट को और बढ़ाने का मांग किया है। इस दौरान बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष कल्पना तिवारी भी मौजूद थी।