कन्नौज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज बारिश के बीच हुए सड़क हादसे में मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल देखने को मिली।
फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर तोड़कर पलट गई, जिसमें सुल्तानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह समेत 5 लोग फंस गए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह ने बिना समय गंवाए मदद के लिए कदम बढ़ाया।
कार के दरवाजे नहीं खुलने पर सिपाही अमित तेवतिया ने अपनी राइफल से शीशे तोड़कर अंदर फंसे लोगों तक पहुंच बनाई, जबकि अर्चना सिंह ने आसपास से गुजर रहे वाहन चालकों से सहायता जुटाई। दोनों की तत्परता और सूझबूझ से सभी 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
संकट की घड़ी में साहस, संवेदनशीलता और मानवता का यह उदाहरण वास्तव में प्रेरणादायक है। सिपाही अमित तेवतिया और अर्चना सिंह के इस सराहनीय कार्य को सलाम। 👏🇮🇳
#कन्नौज #आगरा_लखनऊ_एक