मोकामा: मोकामा रेलवे स्टेशन पर एक ही टिकट काउंटर होने से यात्रियों को परेशानी
Mokameh, Patna | Apr 30, 2026 मोकामा रेलवे स्टेशन पर एक ही टिकट काउंटर खुला रहने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। एक यात्री ने इस वीडियो को लगभग 3 बजे शेयर करते हुए जानकारी दी कि कई यात्री टिकट लेने के दौरान लाइन में खड़े रहते हैं और उनकी ट्रेने भी छूट जाती है। वहीं दूसरी तरफ यह बताया जा रहा है कि ऑनलाइन मशीन भी खराब हो चुकी है, जिसे भी यात्रियों को टिकट लेने में परेशानी हो रही है।