हज़ारीबाग: विष्णुगढ़ कांड के विरोध में जनाक्रोश भड़का, अंबा प्रसाद ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका
हजारीबाग जिला के विष्णुगढ़ में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हुई निर्मम हत्या की दिल दहला देने वाली घटना को लेकर जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को तीन बजे कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में हजारीबाग के जिला परिषद चौक पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया गया।