खुरई: बेटी के गायब होने के शक में शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को डंडे से पीटा, अस्पताल में भर्ती
Khurai, Sagar | Oct 20, 2025 सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे खुरई सिविल अस्पताल में पुलिस द्वारा एक घायल युवक को लाया गया,इशरवारा निवासी घायल रुपसिंह ने बताया कि उसकी बेटी एक माह पहले लापता हो गई थी जिसको लेकर थाने में शिकायत की थी पुलिस को यह जानकारी देने पर कि बेटी का पडोसी छोटू अहिरवार के घर आना जाना था इसी की रंजिश के चलते छोटू ने रास्ते में पीछे से डंडे से हमला कर दिया.