ब्यौहारी: देवलौंद के बुढ़वा के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप
देवलौंद के बुढ़वा के युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत परिजनो ने कहा हुई हत्या, पिता ने कहा उसके पुत्र संदीप लोनी की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है, पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। परिजनों ने अभी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है, परिजनों का आरोप है कि युवक के ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है।