ब्यौहारी: रपटा से 3 फीट ऊपर तक बह रहा था पानी, पार करते ढाबा कर्मचारी बहा,दूसरे दिन मिली लाश, ब्यौहारी के बरकछ गांव की घटना
रविवार की सुबह जब पुल से पानी नीचे उतरा और लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक युवक की लाश पुल के नीचे पड़ी हुई है, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है, पुलिस ने बताया की घटना में रामसेवक पटेल की मौत हुई हैं। जो बरकछ का रहने बाला है। ढाबा से काम कर युवक घर वापस लौट रहा था तब यह घटना घटी है।