जिले में “नीर चेतना अभियान” का शुभारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य तांदुला नदी को संवारना और जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाना है। सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत समीक्षा की।