झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज झींकपानी प्रखंड की चोया, नवागांव सहित के पंचायत की महिलाओं ने शुक्रवार को सड़क पर उतरकर विरोध जताया। झींकपानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से करीब 200 से 250 महिलाएं लगभग 18 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर चाईबासा पहुंचीं। इस पैदल मार्च का नेतृत्व चोया पंचायत की मुखिया जयंती बुडीउली ने किया।