डोमचांच: डोमचांच में डीएसओ का औचक निरीक्षण, तीन पीडीएस दुकानें मिलीं बंद
जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम रतन कुमार वर्णवाल ने गुरुवार को 11 बजे डोमचांच प्रखंड के विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बबीता महिला मंडल, लक्ष्मी महिला मंडल और बासुदेव पांडे (नवलशाही) की पीडीएस दुकानें बंद मिलीं।दुकान बंद रखने की पूर्व सूचना विभाग को नहीं देने पर तीनों डीलरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है