नानपारा: नवाबगंज कस्बे में सातवीं मोहर्रम का जुलूस तिरंगे और अलम के साथ निकला, अकीदतमंदों ने किया मातम
नवाबगंज कस्बे में शिया समुदाय ने हज़रत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में सातवीं मोहर्रम का जुलूस निकाला। यह जुलूस तिरंगे और अलम के साथ, मातम करते हुए निकाला गया। जुलूस की शुरुआत अजादार मुनव्वर हुसैन और साबिर के घर से हुई। यह चौक घंटाघर, छावनी चौराहा, बसअड्डा, बक्शीगांव रोड और ढोड़े गांव से होते हुए मंसूख गांव स्थित कर्बला में समाप्त हुआ