मैहर: भारत पेट्रोलियम पंप ने स्टॉक खत्म होने पर भी एंबुलेंस को दिया डीजल, मानवता की मिसाल पेश की
जहां पेट्रोल-डीजल की बढ़ती मांग के चलते कई पंपों पर "नो स्टॉक" के बोर्ड लग रहे हैं, वहीं मैहर के भारत पेट्रोलियम पंप ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। स्टॉक खत्म होने के बावजूद पंप संचालक ने इमरजेंसी में पहुंची एंबुलेंस को डीजल देकर मदद की। पेट्रोल पंप कर्मियों के द्वारा बताया गया है कि टैंक डीजल कम होने के बाद भी आवश्यकता अनुरूप मदद की गई है।