खगौल: दानापुर में गैस सिलेंडर से लदा पिकअप पलटा, चालक और खलासी घायल
बुधवार की रात्रि करीब 8 बजे दानापुर स्थित सैनिक गोलंबर के पास खाली गैस सिलेंडर से लदा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जि