कटिहार: पवई चौक के पास सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सोमवार की दोपहर 2 बजे एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराने परिजन सदर अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी मौत सड़क हादसे के कारण हुई थी। मृतक राजगीर कुमार के परिजन ने बताया कि उनके घर कुरसेला थाना क्षेत्र है। मृतक के चचेरे भाई की शादी 11 में को है और शादी का सामान लेकर वह पूर्णिया गए थे और वापस लौटने के दौरान सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।