जौनपुर: बक्शा थाना क्षेत्र मेंबयूपीएससी परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में यूपीएससी परीक्षा देने जा रहे 24 वर्षीय छात्र विशाल कुमार की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे 731 पर दुबेचक शिवगुलामगंज छुन्छा मोड़ के पास रविवार की सुबह करीब 5 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार उमरपुर गांव निवासी विशाल कुमार वाराणसी में यूपीएससी परीक्षा देने के लिए घर से निकले थे।