खजनी: शंकरपुर में युवाओं की सराहनीय पहल, गर्मी की मार झेल रहे लोगों को शरबत पिलाकर दी राहत
भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच बेलघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर गांव के युवाओं ने मानव सेवा की मिसाल पेश की है। स्थानीय युवाओं मनोहर जायसवाल, दुर्गेश मौर्य, पंकज गुप्ता, अंगद यादव, विष्णु पवन मौर्य सहित कई अन्य युवाओं ने “युवा आवाज” अभियान के तहत सड़क किनारे शरबत वितरण केंद्र स्थापित किया है।