खुसरूपुर: खुसरूपुर में हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार
खुसरूपुर थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद अग्रेत्तर कारवाई के उपरांत शनिवार दोपहर करीब 12 बजे आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया