महमदपुर से पुलिस ने 18 लीटर देशी शराब के साथ शिवचंद्र दास को और मोहिउद्दीननगर बाजार से शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में रंजीत झा को गिरफ्तार किया है। जानकारी शनिवार की सुबह करीब 11: 02 बजे थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।