अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर बड़नगर में ऐतिहासिक, भव्य और अभूतपूर्व प्रभात फेरी महासंगम का आयोजन बुधवार सुबह 6 बजे किया गया। इस विशाल धार्मिक आयोजन में 165 प्रभात फेरियों ने सहभागिता कर पूरे नगर को राममय कर दिया।