आज सोमवार दिन के करीब 1 बजे लोजपा प्रत्याशी नितेश कुमार सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान उनके साथ भाजपा, जदयू तथा लोजपा पार्टी के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। उनके नामांकन से कस्बा सीट पर चुनावी मुकाबला और तेज होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर एआईएमआईएम के प्रत्याशी शहनवाज आलम ने आज करीब 2 बजे नामांकन पत्र दाखिल किया।