🚨 औरैया में टली बड़ी अग्नि दुर्घटना! 🚨
आज दिनांक 21.09.2026 की प्रातः अग्निशमन एवं आपात सेवा, जनपद औरैया की त्वरित एवं सतर्क कार्रवाई से IDBI बैंक, औरैया में संभावित बड़ी अग्नि दुर्घटना को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
➡️ बैंक परिसर में आग लगने के बाद अत्यधिक धुआँ भर गया था।
➡️ सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची।
➡️ स्मोक एग्जॉस्टर की मदद से बैंक के अंदर भरा धुआँ सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।
➡️ मौके पर बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे।
➡️ समय पर की गई कार्रवाई से स्थिति को सुरक्षित रूप से नियंत्रित कर लिया गया।
👏 अग्निशमन एवं आपात सेवा की तत्परता ने एक बड़ी अनहोनी को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
#Auraiya #IDBIBank #FireService #EmergencyResponse #DibiyapurTheLegend
Auraiya, Auraiya | Sep 21, 2026