शिकोहाबाद: मक्खनपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद, मुल्क में अमन-चैन की मांगी गई दुआ
मक्खनपुर नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार सुबह 8 बजे ईदगाह पर ईद उल-फितर की नमाज अदा की गई। स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। बच्चों ने भी आपस में खुशियां साझा कीं। नमाज का नेतृत्व जामा मस्जिद के मतवाली सफीक बॉस और तंजील अहमद हाफिज ने किया। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी गई।