शिकोहाबाद: भगवान परशुराम शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर रामलीला मैदान पर जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक सम्पन्न हुई
जिला ब्राह्मण महासभा की बैठक परशुराम शिविर रामलीला मैदान पर रविवार शाम छह बजे क़रीबन संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता अशोक शुक्ला ने की। बैठक में भगवान परशुराम शोभायात्रा की कार्यकारिणी और युवा टीम का गठन किया गया। हरिओम शर्मा को महानगर अध्यक्ष, ओम शर्मा को युवा जिलाध्यक्ष, वंश दीक्षित को युवा महानगर अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।