वाराणसी में राष्ट्र उदय पार्टी द्वारा अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती का आयोजन होगा
वाराणसी राष्ट्र उदय पार्टी द्वारा अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर मेहंदीगंज राजा तालाब पर प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को संदेश देना चाहते हैं की देश को आगे बढ़ाना है। हर समाज के लोगों को न्याय देना है। प्रोग्राम के माध्यम से अहिल्याबाई होल्कर की विचारों को जन-जन तक पहुंचाना होगा।