बेलहर: बेलहर सीएचसी के सामने आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय बजट का पुतला दहन किया
Belhar, Banka | Apr 1, 2026 बिहार राज्य आशा एवम् आशा फेसिलेटेटर संघ के आह्वान पर बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समक्ष आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को 1 बजे दिन में केंद्रीय बजट का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। केंद्रीय बजट में बढ़ोतरी किए गए मानदेय 3500 रुपए का लाभ अब तक आशा को नहीं दिए जाने पर केंद्र सरकार के विरोध में केंद्रीय बजट का पुतला दहन किया गया।