भीलवाड़ा: बोरडा में खेत में कुएं से पानी निकाल रही महिला को बेल ने मारा, कुएं में गिरने से हुई मौत, परिजनों में छाया मातम
पुर थाना क्षेत्र के बोरडा में अपने खेत में बने कुएं से पानी निकालते वक्त एक महिला किसान को पीछे से बेल से मार दिया जिससे महिला कुएं में गिर गई। इस हादसे में महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। वही एकाएक हुई इस घटना से मृतका के परिजनों ओर गांव में शौक की लहर छा गई।