जगाधरी: यमुनानगर: सड़क हादसे में घायल रिटायर सैनिक की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने मामला दर्ज किया
टोपरा खुर्द का रहने वाला रविंद्र काम से वापस लौट रहा था तो पीछे से ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। जिसको घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था जहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।